फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी फरीदाबाद में ‘अभिभावक मिलन दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नन्हें मोती विंग के अभिभावकों के लिए पोस्टर मेकिंग (सेव अर्थ सेव इलेक्ट्रिसिटी), कुकिंग विदाउट फायर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों में प्रेम व सहयोग की भावना को बढ़ाना एवं पोस्टर मेकिंग (सेव अर्थ सेव इलेक्ट्रिसिटी) के द्वारा ऊर्जा संरक्षण के लिए अभिभावकों व छात्रों को प्रेरित करना था सभी अभिभावकों को विद्यालय की ओर से एलईडी बल्ब का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया गया तथा प्रतिभागी अभिभावकों को भेंट स्वरूप एलईडी बल्ब दिए गए। विद्यालय में इस अवसर पर वरिष्ठ वर्ग के छात्रों के अभिभावकों के लिए नेहा गुप्ता जी द्वारा काउंसलिंग सेशन ‘उद्देश्य जीवन खुश होना है ” का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उपयोग तथा उसके महत्त्व को बताते हुए उन्हें नियमित जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।पोस्टर मेकिंग व कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी की छात्रा श्रीधिक्षा की माता श्रीमती भावना शर्मा, एलकेजी कक्षा के छात्र प्रणव की माता श्रीमती मालती सिंह, यूकेजी कक्षा की गौरांगी की माता श्रीमती वंदना चौधरी, दूसरी कक्षा के छात्र अर्श की माता श्रीमती श्रुति कालपत्री, एलकेजी कक्षा के छात्र अथर्व कुमार गर्ग के पिता श्रीमान सुमित कुमार गर्ग ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय में आए अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अलका अरोड़ा जी ने सभी अभिभावकगणों को बिजली और अर्थ को सेव करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
