फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामजसेवी ठाकुर उमेश भाटी ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरा और भाजपा के सक्रिय सदस्य बने । यह प्रक्रिया फरीदाबाद कार्यालय अटल कमल पर शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के अगवाई में शनिवार को पूरी हुई। इस अवसर पर टिपर चंद शर्मा , जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा , मनोज वशिष्ठ , मास्टर लाखन सिंह ,आदि मौजूद थे |
जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि भाजपा के संगठन पर्व को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे हैं। भाजपा की साधारण सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता बनाने का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ मंडल एवं बूथ के कार्यकर्त्ता भी सक्रिय सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्त्ता पूरी तरह से लगे हुए हैं और संगठन के चुनाव के लिये कार्यकर्त्ता उत्साहित हैं।सक्रिय सदस्य बनने के बाद उमेश भाटी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार और नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने लगातार योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने का काम किया है। बिना पर्ची, बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिल रही है। भाजपा ने सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार चलाई जिसका परिणाम रहा कि केंद्र के साथ प्रदेश में भी तीन बार लगातार जनता ने भाजपा को चुना है और फरीदाबाद में आगामी नगर निगम चुनाव में भी फरीदाबाद में भी जनता के आशीर्वाद से कमल खिलेगा।
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली द्वारा शुरू किये गये सक्रिय सदस्यता अभियान में भाग लेकर सभी कार्यकर्त्ता भाजपा के सक्रिय सदस्य बन रहे है और संगठन पर्व में भाग लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत कर रहे है।
