फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रावल इंस्टीट्यूशन द्वारा 30 घंटे का कौशल आधारित कार्यक्रम-आत्मनिर्भर बैच का समापन समारोह आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धौज , सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोज कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भनकपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करनेरा के विद्यार्थियों के लिए किया गया l
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री पुरूषोत्तम सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थेl दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया गया। रावल इंस्टीट्यूशन के प्रशासक श्री अनिल प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट से किया l
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को पर्याप्त कौशल सेट के साथ सशक्त बनाना था जो प्रासंगिक क्षेत्रों जैसे बेसिक्स ऑफ़ कंप्यूटर , बेसिक्स ऑफ़ इलेक्ट्रिकल ट्रेनिंग ,बेसिक्स ऑफ़ वेल्डिंग ट्रेनिंग इत्यादि में उनके रोजगार को सक्षम करे तथा उनके व्यक्तिगत विकास क्षमता को अधिकतम करने में मदद करेlअतिथि महोदय ने मौके पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र युवा एवं उर्जा से भरें हुए हैं और सभी अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें व जीवन में उर्जावान होकर देश के नवनिर्माण में सहयोग दें l
कार्यक्रम के दौरान रावल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के निर्देशक डॉ राजेश तिवारी एवं डीन डॉ भावना सयाल भी मजूद थे lअतिथियों ने उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा साथ में उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
