फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- ओबीसी पार्टी ‘‘वन भारत सिटीजन पार्टी’’ द्वारा आज आगामी विधानसभा के संदर्भ में एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए मटियाला विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. प्रभात कुमार यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
ओबीसी पार्टी किसी भी उम्मीदवार से टिकट देने के नाम पर कोई भी पैसा नहीं लेगी और ना ही देगी I ओबीसी, एससी, एसटी व माइनॉरिटी वर्ग से आने वाले जिस भी उम्मीदवार को आवेदन करना है वह संपर्क कर सकते हैं.
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनकी पार्टी तब तक चुनाव लड़ेगी, जब तक वह सता में नहीं आ जाती। चुनाव में स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगे।
राष्टीय अध्यक्ष यदुवंशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आज तक किसी भी पार्टी ने ओबीसी, एससी, एसटी और माइनॉरिटी के हक अधिकार और आबादी के अनुसार उनकी भागीदारी को अपने प्रमुख एजेंडा में नहीं रखा है और न हीं उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली में बसे लोगों की सुख सुविधाओं के बारे में है बात किया है.
काली शंकर ने कहा कि ओबीसी पार्टी देश की ऐसी पहली पार्टी है, जो ओबीसी एससी, एसटी व माइनाॅरिटी के हक अधिकारों के लिए निरंतर सड़क से लेकर न्यायलय तक लड़ने का काम कर रही है और दिल्ली में बसे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के हक अधिकार की आवाज को बुलंद कर रही है. ओबीसी पार्टी दिल्ली के विधानसभा के चुनाव में सभी 70 सीटों पर केवल ओबीसी, एससी, एसटी व माइनाॅरिटी समाज के लोगों को ही टिकट देगी। ओबीसी पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है तथा सभी जाति धर्म का सम्मान करते हुए ओबीसी, एससी, एसटी व माइनाॅरिटी के हक व अधिकार के लिए आवाज उठाती रहेगी।
हम ओबीसी, एससी, एसटी व माइनॉरिटी समाज के लोग दिल्ली में आज तक राज करने वाली सभी पार्टियों के झूठे वादों में नहीं आएंगे तथा अब हम अपने हक व अधिकार तथा प्रत्येक क्षेत्र में आबादी के अनुसार भागीदारी के लिए ओबीसी पार्टी को वोट देकर अपनी सरकार बनाकर अपने लिए खुद कानून बनाएंगें। पार्टी ने अपना विधानसभा चुनाव के लिए 28 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें दिल्ली के चौमुखी विकास के साथ ओबीसी, एससी, एसटी व माइनॉरिटी को प्रमुखता दी गई है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय जयसवाल व मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित डाॅ. प्रभात कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी तक ओबीसी, एससी, एसटी और माइनॉरिटी समाज के लिए कोई विकल्प मौजूद नहीं था परंतु ओबीसी पार्टी एक मजबूत विकल्प के तौर पर लोगों के सामने आई है जो उनके सम्मान और हक अधिकार के लिए तथा दिल्ली के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित और समर्पित है.
