
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व परम पूज्य श्री देवकीनंदन ठाहुर जी महाराज ने कथा में श्रद्धालुओं को सुनाया श्री राम राज्यभिषेक का प्रसंग का वर्णन किया। महाराज ने बताया कि रामायण हमें जीने का तरीका सिखाती है, रामायण हमें आदर्श, सेवा, भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की संपति पर हमारा अधिकार नहीं है कि सीख देती है। इस प्रकार भगवान श्री राम ने दीन दुखियों, वनवायिों के कष्ट दूर करते हुए उन्हें संगठित करने का कार्य किया एवं उस संगठन शक्ति के द्वारा ही समाज में व्याप्त बुराइयो को दूर किया। इसलिए हर राम भक्त का दायित्व है कि पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।
श्री राम के राज्याभिषेक का वर्णन व राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुति पर पूरा कथा पंडाल राजा रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा। महाराज ने कहा की बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता है। अंतत अधर्म पर धर्म की जीत होती है। माता पिता की सेवा, गुरुजन का सम्मान, गौ माता का वास तथा ईश्वर का स्मरण जिस घर परिवार में होता है, वह स्वर्ग के समान है। कथा के दौरान रामायण पूजन व आरती के बाद भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्री राम कथा के समापन पर आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए आभार जताया गया।
इस अवसर परं संस्था चेयरमैन रितेश बंसल, संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महासचिव महेश अग्रवाल, संरक्षक मुकेश मित्तल, सह-सचिव रमेश लुथरा, कोषाध्यक्ष सतीश सिंघल, कोषाध्यक्ष सतीश सिंघल, सह-कोषाध्यक्ष प्रणीत कानोडिया, प्रवीण चैधरी, उमेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, आशीष मित्तल, सतपाल बंसल, अमित जैन सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे।
श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के चेयरमैन रितेश बंसल ने कहा कि 22 दिसम्बर को शीतल पांडेय, धर्म नागर, पूजा आनंद, लोकेश गोयल सहित कई नामचीन कलाकार अपने भजनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे व मंच का संचालन लोकेश गोयल द्वारा किया जाएगा।




