फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में 28 अप्रैल 2022 को गणित विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए इस तरह के व्याख्यान आयोजित होते रहते हैं। इस अवसर पर डॉ. पंकज शर्मा गणित विभाग जाकिर हुसैन कॉलेज, (दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली) वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी, श्रीमती नेहा गोयल व अन्य सदस्यों ने व्याख्यान की शुरुआत में मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। व्याख्यान का विषय था:- “गणितीय मॉडलिंग का परिचय”। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन की समस्याओं को गणितीय मॉडल के माध्यम से हल किया जा सकता है। गणितीय मॉडलिंग गणितीय अवधारणा और भाषा का उपयोग करने वाली प्रणाली का विवरण है। इस व्याख्यान को विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना तथा प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। डॉ. पंकज शर्मा ने बड़ी सहजता से उनकी ज्ञान पिपासा को शांत किया। तथा कुल 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने अतिथि महोदय को व्याख्यान के अंत में स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप प्रदान किया। गणित विभाग की प्रवक्ता डॉ. ममता ठाकुर इस कार्यक्रम की आयोजन सचिव रही। इस अवसर पर गणित विभाग के सभी प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
