
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / न्यू लाइट सी. से. स्कूल के प्रागंण में मल्टी स्पेशलिटी मेडीकल चेकअप केम्प का आयोजन किया गया। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना जी ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात सतीश फागना वीर सिंह नैन सभा के प्रधान राजीव बत्रा ने ज्योति प्रज्जवलित करके कैंप का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रधान राजीव बत्रा ने बताया कि इस कैंप में 322 मरीजों ने अपनी आंखे चेक कराई। जिनमें से 46 मरीजों का मोतिबिंद पाया गया, जिनका ऑपरेशन लायंस क्लब मैत्री के सौजन्य से करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त 217 मरीजों ने अपना शुगर सबंधी जांच कराई। पंजाबी विकास सभा द्वारा पहली बार अमृता होस्पिटल के सहयोग से आधुनिक मशीनों द्वारा महिलाओं का मेमोग्राफी निरीक्षण करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन त्रिलोक गुलयानी सचिव ओम प्रकाश मम्कर व केशियर रवि टुटेजा ने आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रधान राजीव बत्रा व सभा के अन्य सदस्यों को सम्बोधित करते हुए विधायक सतीश फागना ने उनके द्वारा किए गये इस पुनीत कार्य के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया ।
इस कार्यक्रम में नीरज भाटिया, पारस कथूरिया , सुन्दर लाल चुग, सत्यपाल मंजाल, श्याम चावला, हुकम चन्द्र लखानी व डालचन्द्र उपस्थित रहे। अंत में प्रधान राजीव बत्रा ने आये हुए सभी संस्थाओं के प्रधानो व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया ।





