फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत फरीदाबाद की ओर से रविवार को लाल इंस्टीट्यूट, तिगांव रोड, बल्लभगढ पर ग्राहक जागरण पखवाड़े के उद्घाटन समारोह में प्रदीप बंसल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने बताया ग्राहक पंचायत ग्राहकों के अधिकारों के संरक्षण, शोषण को रोकने व प्रबोधन के लिए पिछले 50 वर्ष से सतत कार्य कर रही है। 24 दिसम्बर,1986 को उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम पास हुआ था। जिसमें ग्राहक पंचायत की अहम भूमिका रही। इससे पहले देश में ग्राहक अधिकार संरक्षण के लिए कोई कानून नहीं था। मुनेश शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री ने ग्राहक जागरण पखवाड़े की विस्तृत जानकारी रखी। सम्पूर्ण देश में 15 दिसम्बर से 31दिसम्बर तक ग्राहक जागरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा में भी सभी जिलों में ग्राहक जागरण पखवाड़े के निमित्त कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं । राष्ट्रीय ग्राहक दिवस 24 दिसम्बर को होता है । इस उपलक्ष्य में फरीदाबाद शाखा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें
- 22 दिसंबर, 2024 को ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का विशाल कार्यक्रम माहेश्वरी भवन सेक्टर 7ए, फरीदाबाद में
2 ) 17 दिसम्बर,2024 को शिक्षा संस्कार कॉन्वेंट स्कूल, सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ में एक ग्राहक जागरूकता रैली
3) 19 दिसम्बर,2024 को सैनिक स्कूल बल्लभगढ में ग्राहक जागरूकता प्रबोधन कार्यक्रम
4) 24 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्यक्रम करना
5) 29 दिसम्बर,2024 को आगमन सोसाइटी फरीदाबाद में आयुष्मान कार्ड बनाने के कैंप का आयोजन
6) 31 दिसम्बर,2024 को समापन होगा
इस बैठक में डॉ. सुनील गर्ग, अजय भाटिया , जितेंद्र कश्यप , प्रदीप पुंडीर, डॉ राजेश तिवारी, डॉ अनुज सिन्हा , अधिवक्ता अरुण दुआ, कैलाश चावला , विनोद अग्रवाल, डॉ. उमेंद्र सिंह, देवेंद्र होलकर सभी ने अपने-अपने विचार रखे।
