
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि DCPO फरीदाबाद कार्यालय में सरकार द्वारा अनाथ बच्चों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अलग अलग योजनाओं में अनुदान राशी दी जाती है। लेकिन इन योजनाओं में अनियमितताए बरती जा रही है।
इस सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा DCPO फरीदाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए DC फरीदाबाद कार्यालय से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया गया। इस सम्बंध में श्री प्रेमकुमार SDE HSVP फरीदाबाद कार्यालय से डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त होने उपरांत संयुक्त टीम द्वारा DCPO फरीदाबाद कार्यालय का श्रीमती गरिमा तोमर DCPO की हाजरी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 10 कर्मचारी/अधिकारी नियुक्त होने पाए गए। कोई भी कर्मचारी गैर हाजिर नही पाया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय रिकॉर्ड का अवलोकन करने पर कुछ अनियमितताए पाई गई है जैसे कार्यालय रिकार्ड में अनुदान के लिए आवेदन कब प्राप्त हुए, तसदीक कब हुई, कितने आवेदनों पर एतराज लगाया गया आदि बारे रिकॉर्ड का इन्द्राज ठीक नही पाया गया। कार्यालय लेखाकार आज CL पर होने के कारण कार्यालय का अधिकतर रिकार्ड प्राप्त नही हो सका निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएओ की अलग से रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाएगी।





