
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / 4th मिक्स कॉरपोरेट डे-नाइट कप 2024 रविंद्र फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और फाइनल मैच ब्रांड कैटल ओर रॉयल स्ट्राइकर्स इलेवन लेजेंड के बीच खेला गया। फाइनल मैच में रॉयल स्ट्राइकर्स ने ब्रांड कैटल को 5 विकेट से हराया।, यह मैच 20 ओवर का था और रॉयल स्ट्राइकर्स ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ब्रांड कैटल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन का लक्ष्य दिया।
ब्रांड कैटल की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए ललित ने 24 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन, आकाश यादव ने 21 गेंद पर 2 चौके की मदद से 20 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित धवन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट और अमित पवार, हरिंदर धवन, अंशुल ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल स्ट्राइकर्स ने 17.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर जीत हासिल की। रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंशुल ने 40 गेंद पर 2 चौके–2 छक्के की मदद से 30 रन और हैरी ने 10 गेंद पर 2 चौके–3 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। ब्रांड कैटल की ओर गेंदबाजी करते हुए तेजपाल शर्मा ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, विक्की ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और अमन त्रिपाठी ने 1 विकेट हासिल किया
इस मैच का मैन ऑफ द मैच मोहित धवन को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच विक्की को घोषित किया।
मैन ऑफ़ द सीरीज अमित पवार को दिया गया।
बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट दमन सत्या को दिया गया।
बेस्ट बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट अमित पवार को दिया गया।
बेस्ट फील्डर ऑफ़ द टूर्नामेंट आदित्य आनंद को दिया गया।





