फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा है कि रबी खरीद सीजन के दौरान जिला की मंडियों में खरीद का कार्य गत एक अप्रैल से निरन्तर किया जा रहा है और लिफ्टिंग कार्य भी साथ-साथ जारी है। आज शुक्रवार तक विभिन्न मंडियों में 59995.6 मीट्रिक टन गेंहू खरीद लिया गया है और 38021 मीट्रिक टन गेंहू की लिफ्फटिग भी मण्डियो से कर दी गई है। गेहूं उठान का कार्य निरन्तर चल रहा है।
डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा है कि आज शुक्रवार तक जिला की मंडियों में 59995.6 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। उन्होंने बताया कि आज 38021 मिट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग भी मण्डियो से कर दी गई है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने आगे बताया कि बल्लभगढ़ मंडी में 8987.3 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई। ओल्ड फरीदाबाद मंडी में 2660 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। फतेपूर बिलोच मंडी में 4770 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। मोहना मंडी में 35391.3 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। तिगाव मंडी में 8187 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है।
डीसी जितेंद्र यादव ने आगे कहा है कि जिला की विभिन्न मंडियों में सरकार द्वारा रबी सीजन की विभिन्न फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। गेंहू के लिए 2015 रुपये प्रति क्विंटल, जौं के लिए 1635 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों के लिए 5050 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना के लिए 5230 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 38021 मिट्रीक टन गेहूं का उठान भी किया गया है। जिला में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 36064.1 गेहूं खरीदी गई है। जबकि 24526 मिट्रीक टन गेहूं का उठान भी किया गया। हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 16339.8 गेहूं खरीदी गई है। जबकि 9138 मिट्रीक टन गेहूं का उठान भी किया गया। हैफेड द्वारा 6615 मिट्रिक टन गेहूं खरीदी गई। जबकि 3912 मिट्रीक टन गेहूं का उठान भी किया गया। एफसीआई द्वारा 976.7 मिट्रीक टन गेहूं की खरीद की गई है।जबकि 445 मिट्रीक टन गेहूं का उठान भी किया गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
