फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की उन्नत भारत अभियान सैल और सेंट जॉन एंबुलेंस इकाई के तत्वाधान से आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को नेशनल सिविल सर्विसेज डे’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की ओर से यह आयोजन राजकीय मिडिल स्कूल सुनफेड मे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु किया गया। पूरे भारतवर्ष में हर साल 21 अप्रैल को ‘नेशनल सिविल सर्विसेज डे’ के तौर पर मनाता है। लोक सेवकों की अथक मेहनत को पहचान दिलाने के क्रम में यह दिन मनाया जाता है। इस दिन हर साल उत्कृष्ट योगदान देने वाले सिविल सर्वेंट को सम्मानित किया जाता है। इस आयोजन मे डा. देवेंद्र (सहायक प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान, अग्रवाल महाविद्यालय) ने विद्यार्थियों इस दिवस को मनाने के आधार को चर्चापूर्वक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष प्रुस्तत किया तथा विद्यार्थियों को सामाजिक महत्व के कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनका अदभुत व्याखान सुन कर रेड क्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के अग्रवाल महाविद्यालय के वालंटियर्स में भी एक नई ऊर्जा का संचालन हुआ। आज के कार्यक्रम के कुल दो सत्र रहे। प्रथम सत्र मे संबोधन प्रुस्तति हुई और द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों के प्रश्नों पर चर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ यह कार्यक्रम आज यू.बी.ए. तथा सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के वालंटियर्स के साथ साथ स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। सफलतापूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम मे डा. देवेन्द्र के साथ साथ यू.बी.ए. तथा सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के वालंटियर्स की भी अग्रणी भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में यू.बी.ए. के पाँच तथा सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के छह वालंटियर्स सहित 60 स्कूल के विद्यार्थियों व दो स्टाफ सदस्यों की भागदारी रही।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
