फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / खेल विभाग, हरियाणा द्वारा कुरूक्षेत्र मे आयोजित कराये जा रहे गीता जयंती
समारोह पर दिनांक 12.12.2024 को हरियाणा कुश्ती दंगल का आयोजन कराया जा रहा है । इस बारे जानकारी देते हुए देवेन्द्र सिंह, जिला खेल अधिकारी, फरीदाबाद द्वारा बताया गया कि इसमे जिला की ओर से भाग लेने वाले पहलवानों के चयन हेतु दिनांक 01.12.2024 को खेल परिसर,सै. -12 मे स्थित कुश्ती हॉल मे ट्रायल आयोजित कराये जायेंगे ।
यह ट्रायल ओपन मैन एवं वुमैन श्रेणी मे, मैन श्रेणी मे वजन 79 कि.ग्रा. तथा 79 कि.ग्रा. से 97 कि.ग्रा. श्रेणी मे तथा वुमैन श्रेणी मे 62 कि.ग्रा. से नीचे वजन तथा 62 कि.ग्रा. से 76 कि.ग्रा. मे कराये जायेंगें । इस ट्रायल मे केवल हरियाणा निवासी पहलवान ही भाग ले सकते हैं । अतः जो भी पहलवान इस ट्रायल मे भाग लेना चाहता है, वह दिनांक 01.12.2024 को खेल परिसर, सै. -ं12 फरीदाबाद मे
स्थित कुश्ती हॉल मे प्रातः 9.30 बजे रिर्पोट कर सकते हैं । सभी पहलवान अपना आधार कार्ड तथा जन्मतिथि प्रमाणपत्र साथ लेकर आयेंगें ।
