फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति रजि. पिछले 12 सालों से बाला जी महाराज का कीर्तन श्री बालाजी महोत्सव नाम से बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। पिछले वर्ष 12वां श्री बालाजी भजन संध्या में करीब 40 से 45 हजार बाबा के भक्तों ने बाबा का आर्षीवाद व कीर्तन का आनंद लिया था। इस वर्ष भी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति रजि. द्वारा 12़़+1वां भव्य श्री राम कथा व बालाजी महोत्सव तथा विशाल सामूहिक शुभविवाह 15 से 22 दिसम्बर 2024 तक होने जा रहे हैं।
श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्री बालाजी महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार श्री राम कथा 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तथा विशाल सामूहिक शुभविवाह 18 दिसम्बर को व श्री बालाजी महोत्सव 22 दिसम्बर 2024 को मनाया जाएगा, पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में समिति के कई गणमान्य सदस्य चेयरमैन रितेश बंसल, संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महासचिव महेश अग्रवाल, प्रवीण चैधरी, उमेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, आशीष मित्तल, सतपाल बंसल, अमित जैन सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य महोत्सव को सफल बनाने में भरपूर प्रयास कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी किया जाएगा।
श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के चेयरमैन रितेश बंसल ने बताया की जापानी पार्क सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी, लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकेगें। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाएंगे, प्राइवेट वालंटियर, सीसीटीवी कैमरा, हैंड मेटल डिटेक्टर के साथ दिल्ली पुलिस के जवान के नेतृत्व में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। यहां पर कई स्टाॅल भी लगएं जाएगें व मेले में हर प्रकार के झूले होगें जो बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगें।
राकेश गुप्ता ने कहा कि 12़़+1वां श्री बालाजी महोत्सव में मषहूर कथा वाचक परम पूज्य श्री देवकीनंदन ठाहुर जी महाराज के सानिध्य में भव्य श्री राम कथा को सुनाएगें तथा 22 दिसम्बर को शीतल पांडेय, धर्म नागर, पूजा आनंद, लोकेश गोयल सहित कई नामचीन कलाकार अपने भजनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे व मंच का संचालन लोकेष गोयल द्वारा किया जाएगा।
