फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अंबाला स्थित जीएस क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 सेमी फाइनल मैच जीएस क्रिकेट ग्राउंड (अंबाला) पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और जीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने जीएस क्रिकेट अकादमी को 37 रन से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया, यह मैच 50 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन का लक्ष्य दिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन त्यागी ने 65 गेंदों पर 5 चौको, 2 छक्के की मदद से 59 रन, अनुज भारद्वाज ने 63 गेंदों पर 5 चौको, की मदद से 45 रन बनाए। जीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशाग्र ने 10 ओवर में 2 मेडन 17 रन देकर 5 विकेट, ऋतिक ठाकुर ने 10 ओवर में 4 मेडन 18 रन देकर 2 विकेट और विराट त्यागी ने 8.5 ओवर में 3 मेडन 22 रन देकर 2 विकेट , ओर अंशुल गुप्ता ने 1 विकेट लिया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जी.एस क्रिकेट अकादमी ने 35.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। जीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमित रावत ने 27 गेंदों पर 6 चौको, 1 छक्के की मदद से 40 रन ओर अक्षित शर्मा ने 35 गेंदों पर 3 चौको , 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु चौधरी ने 7.1 ओवर में 4 मेडन 8 रन देकर 5 विकेट, अनुज भारद्वाज ने 9 ओवर में 1 मेडन 36 रन देकर 3 विकेट और अर्जुन त्यागी ने 6 ओवर में 3 मेडन 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रियांशु चौधरी को घोषित किया गया।
