फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली ने हर्षोल्लास के साथ अपना अपना 26 वां वार्षिक उत्सव एवम महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती को बड़े हर्ष के साथ समापन समारोह संपन्न किया।
समारोह के आरंभ में पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी के पावन सानिध्य में 25 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, चतुर्वेद शतकम पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। गायत्री एवं वेद मंत्रोच्चारण से आश्रम परिसर गुंजायमान हो रहा था। दूर-दूर से आए हुए सड़कों और यजमानों ने आहुतियां प्रदान की। आज के कार्यक्रम में श्रद्धेय स्वामी योगीराज जयंत जी महाराज स्वामी विजयवेश जी महाराज, बहन संतोष आचार्य डॉ अमर कौर और मुख्य वक्ता के रूप में क्रांतिकारी सन्यासी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती जी राजस्थान से शामिल हुए।
आमंत्रित राजनेताओं में हरियाणा राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी तथा राज्य मंत्री श्री राजेश नागर जी,एन आई टी 86 के विधायक श्री सतीश फागना जी, श्री राजकुमार वोहरा भाजपा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद व पंडित मूलचंद शर्मा पूर्व मंत्री व विधायक बल्लभगढ़ के अग्रज श्री टिप्पर चंद जी, डॉ यशदेव शास्त्री महामंत्री पतंजलि ग्रामोद्योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके अलावा कार्यक्रम सर्वश्री अरोड़ा, बोधराज सिकरी, स्वामी मुनिराज जी, स्वामी श्यामलाल बाबा जी का संस्थान पहुंचने पर योगीराज ओमप्रकाश महाराज, योगराज अरोड़ा, डॉ संदीप योगाचार्य ने पुष्प गुच्छ भेंट देकर स्वागत किया।
यज्ञोपरान्त रामबीर प्रभाकर जी ने प्रभु भक्ति का भजन सुनाया, जिसके पश्चात मंच से कार्यक्रम को आरंभ किया गया।फिर ओम शिक्षा संस्कार सी० सै० स्कूल के विद्यार्थियों ने मंगलाचरण, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, मलखंभ, सिल्क एरियल, रस्सी मलखंभ आदि रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विश्व विख्यात योग ऋषि स्वामी रामदेव जी ने भी सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग मार्ग पर चलने का संदेश फोन के माध्यम से दिया। उन्होंंने कहा कि योग ही ऐसी विधा है जिससे संपूर्ण विश्व में उत्तम स्वास्थ्य की क्रांति आ सकती हैं। योगीराज जी भी इसी दिशा में योग के माध्यम से अपनी सेवाएं समाज को दे रहे हैं जो सराहनीय हैं।
योगीराज ओम प्रकाश महाराज जी ने स्वयं सभी विशिष्ट अतिथियों तथा महायज्ञ की पूर्णाहुति में सम्मिलित सभी साधकों एवं समापन समारोह में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और आशीर्वाद प्रदान किया । कार्यक्रम में आचार्य ऋषि पाल जी गुरुकुल इंद्रप्रस्थ अजीत आर्य जीअनिल बंसल राजकुमार बंसल, देवदत्त शर्मा, मलय यागनिक, श्री हरी बाबू यादव, ओम प्रकाश यादव, डॉ सुरेश कुमार, डॉ हरिओम शास्त्री, प्राचार्य सुशील शास्त्री, देवराज योगाचार्य, देशबंधु आर्य जी, होती लाल आर्य, ब्रह्मचारी राज सिंह जी, महात्मा ओमप्रकाश, उधम सिंह, रघुवीर सरपंच पाली, स्वामी ऋषिपाल जी, डॉ अंजू कुमारी प्रिंसिपल व डॉ राशी याज्ञिक प्रबंधक चिराग एवं मृदुल उपस्थित थे।
