फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- कलियुग में श्री हनुमान जी के रुप में पूजित श्री बालाजी बाबोसा भगवान के वार्षिक ग्यारह मंगलवारीय व्रतों का उद्यापन अनुष्ठान मंगलवार 26 नवम्बर को श्री बाबोसा फार्म, दिल्ली में संपन्न होगा। इस अवसर पर परम आराधिका मंजू बाईसा एवं परम श्रद्धेय श्री प्रकाश भाईजी के सान्निध्य में व्रतोत्सव से महोत्सव तक के कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से श्री बाबोसा भगवान की पावन कथा का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात हजारों भक्तों द्वारा हवन कुंड में श्री बाबोसा अष्टोत्तर शत् नामावली मंत्रों से आहुति दी जाएगी।
भक्तों की मान्यता है कि श्री बाबोसा भगवान के 11 मंगलवारीय व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं एवं सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।
परम आराधिका मंजू बाईसा ने श्री बाबोसा भगवान एवं सनातन धर्म के प्रमुख देवी-देवता यथाः शिव परिवार, लक्ष्मी जी, गणेश जी, राधा-कृष्ण, माता रानी, हनुमान जी, राम दरबार, भैरो बाबा, विश्वकर्मा जी, खाटू श्याम जी, तिरुपति बालाजी की मिलाकर लगभग 7300 मूतियों में प्राण-प्रतिश्ठा एवं लभग 150 मंदिरों का अपने हाथों से लोकार्पण का अद्वितीय कार्य किया है। उनकी यह सेवा सनातन धर्म के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी।
श्री बालाजी बाबोसा भक्तमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अनुष्ठान से श्री बाबोसा भगवान के मिंगसर महोत्सव का भी आगाज हो जाएगा। इस महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 5 दिसम्बर 2024 को जापानी पार्क, रोहिणी दिल्ली में सांय 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम जी मेधवाल मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 100 फुट ऊंची गदा एवं भारत की 21 पावन नदियों के जल से श्री बाबोसा भगवान की 251 मूर्तियों का महाभिषेक है।इस कार्यक्रम के विशेष निमंत्रण हेतु रोहिणी एवं आसपास के क्षेत्रों में बाबोसा कमांडो फोर्स के सदस्यों द्वारा 1 दिसम्बर 2024 रविवार को एक ही दिन में एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्याहर कार्डो का वितरण किया जाएगा। उद्यापन अनुश्ठान का कार्यक्रम 26 नवम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे से दिव्य चैनल एवं मिंगसर महोत्सव का कार्यक्रम 5 दिसम्बर को सांय 7 बजे से संस्कार चैनल पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों कार्यक्रम मंजू बाईसा के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारित किए जाएगें।
