फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं को बल्लभगढ़ महिला पुलिस थाना का भ्रमण कराया गया। अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु वर्षभर अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । इसी श्रृंखला में यह भ्रमण आयोजित किया गया। वर्तमान समय में नारी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और वह घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर कार्यरत है। अतः उसे कहीं ना कहीं समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसी उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सैन और डॉ. रेनू माहेश्वरी के कुशल निर्देशन में 66 छात्राओं ने बल्लभगढ़ महिला पुलिस थाना का भ्रमण किया। महिला पुलिस थाना बल्लबगढ़ की एस.एच.ओ. अधिकारी नेहा राठी ने अग्रवाल महाविद्यालय की छात्राओं को महिला पुलिस थाना बल्लभगढ़ का भ्रमण कराया और उन को जागरूक किया कि किस प्रकार शिकायत एवं अन्य कार्यवाही महिला पुलिस थाना में की जाती है। हेड कॉन्स्टेबल सोनिया ने उन्हें बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं कार्यक्षेत्र पर यौन उत्पीड़न इत्यादि होने पर छात्राएं अपनी समस्याओं को महिला पुलिस थाना में किस प्रकार दर्ज करा सकत़ी हैं इस प्रकार छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई। कॉन्स्टेबल लता ने उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। निश्चित रूप से यह भ्रमण सार्थक रहा।
आज के आधुनिक युग की जटिल समस्याओं से जूझने के लिए नारी न सिर्फ बौद्धिक, मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी सशक्त होनी अनिवार्य है। इसी आवश्यकता को देखते हुए महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल महाविद्यालय ने प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के साथ एक एम.ओ.यू. साइन किया हुआ है जिसमें प्रत्येक वर्ष 40 छात्राओं को नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स कराया जाता है। इस वर्ष यह कोर्स 18 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है, जिसमें छात्राओं को कोच श्री अजय कुमार और श्रीमती अंजू आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
