फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / ओम योग संस्थान ट्रस्ट ग्राम पाली के 26 वें वार्षिक उत्सव एवम महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में सवा लाख गायत्री महायज्ञ, चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप सत्संग भजन
श्रद्धेय गुरूजी योगीराज ओ३मप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक एवम अध्यक्ष) के पावन सानिध्य में आज यानी 17 नवम्बर से शुरू हो गया है ।
योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी ने बताया की सभी यजमानों ने पर्यावरण की शुद्धि और राष्ट्र कल्याण के लिया हवन में आहुतियां प्रदान की पश्चात श्रद्धेय योगीराज जी ने हवन के आध्यात्मिक व भौतिक लाभों का व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती सुमित्रा आर्या जी श्री सुनील आर्य जी, वैध मलय याज्ञिक जी , डॉ संदीप योगाचार्य जी ने भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम का समापन, दिनांक 24 नवंबर को होगा तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मन्त्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर होगें , अतिविशिष्ट अतिथि श्री विपुल गोयल केबिनेट मन्त्री हरियाणा सरकार ,विशिष्ट अतिथि श्री राजेश नागर राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री गौरव गौतम जी राज्य मन्त्री हरियाणा सरकार, अतिथि पंडित मूलचंद शर्मा जी पूर्व केबिनेट मन्त्री एवम विधायक बल्लभगढ़, अतिथि श्री सतीश फागना जी विधायक एन आई टी फ़रीदाबाद, अतिथि श्री धनेश अदलखा जी विधायक बडखल इस कार्यक्रम के समापन समारोह में रहेंगे ।
संपूर्ण कार्यक्रम में साधकों तथा सभी भक्तजनो को आशीर्वाद देने हेतु पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी स्वामी सच्चिदानंद जी स्वामी जयंत सरस्वती जी भी पधार रहे हैं। योगीराज जी ने बताया कि यह एक भव्य कार्यक्रम होगा और इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे भक्तगण शामिल होंगे ।
