फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में 10.11.2024 से 12.11.2024 तक चले तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव (जोनल यूथ फेस्टिवल ) का आयोजन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ( अध्यक्ष अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़, गवर्निंग बॉडी) एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता ( महासचिव अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ गवर्निंग बॉडी) एवं डॉ संजीव कुमार गुप्ता (प्रिंसिपल अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़) के कुशल मार्गदर्शन में एवं स्टूडेंट वेलफेयर (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक) के प्रायोजन से हुआ। युवाओं की कलात्मक प्रतिभा एवं अपनी संस्कृति के प्रति लगाव को दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित इस युवा महोत्सव की 43 प्रतियोगिताओं के लिए कुल 40 कॉलेजों ने प्रतिभागिता की और इसमें लगभग 1000 प्रतिभागी रहे जिन्होंने 6 अलग अलग मंचों पर अपनी प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय युवा महोत्सव के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे। फॉक
सॉन्ग हरियाणवी में जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, के एल मेहता
वूमेन कॉलेज द्वितीय और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन कॉलेज बल्लबगढ़ ने तृतीय
स्थान प्राप्त किया। हिंदी वाद विवाद पक्ष में जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम,
सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल द्वितीय और जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही विपक्ष में सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल प्रथम, सियासते कॉलेज झज्जर द्वितीय और बीआर अंबेडकर पीजी गवर्नमेंट कॉलेज पलवल तृतीय स्थान पर रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में सुषमा स्वराज गवर्नमेंट कॉलेज बल्लबगढ़ प्रथम, वी ए एस एम कॉलेज बहादुरगढ़ द्वितीय और सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल तृतीय एवं के एल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में एस एस पी जी गवर्नमेंट कॉलेज तिगांव प्रथम,जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल द्वितीय और के एल
मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन तृतीय स्थान पर रहा।
कोलाज मेकिंग में अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ प्रथम,एस एस पी जी गवर्नमेंट कॉलेज तिगांव द्वितीय एवं केएल
मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन तृतीय स्थान पर रहा। सामूहिक गायन ( वेस्टर्न) में
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ प्रथम, के एल मेहता दयानंद वूमेन कॉलेज द्वितीय और पंडित
जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रहा। आर्केस्ट्रा हरियाणवी
में के एल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन प्रथम, डीएवी सैंटनरी कॉलेज द्वितीय और
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। हिंदी भाषण में पंडित जवाहरलाल नेहरू
गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, डी ए वी सैंटनरी कॉलेज द्वितीय और सरस्वती महिला
कॉलेज पलवल तृतीय स्थान पर रहा। सामूहिक गायन हरियाणवी में के एल मेहता
दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन प्रथम, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज द्वितीय और
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ तृतीय स्थान पर रहा।
फोटोग्राफी में प्रथम स्थान पर श्रीमती सुषमा स्वराज गर्ल्स कॉलेज बल्लबगढ़ प्रथम, डी ए वी सैंटनरी कॉलेज द्वितीय और एस एस पी जी गवर्नमेंट कॉलेज तिगांव तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली में डी ए वी सैंटनरी सैंटनरी कॉलेज प्रथम, एस एस पी जी गवर्नमेंट कॉलेज तिगांव द्वितीय और अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। मिमिक्री में अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ प्रथम, एस एस पी जी गवर्नमेंट कॉलेज तिगांव द्वितीय और महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर वूमेन झज्जर तृतीय स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले में डी ए वी सैंटनरी कॉलेज प्रथम, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ द्वितीय और गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी गुजरान एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।
कव्वाली में के एल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन प्रथम, डी ए वी सैंटनरी कॉलेज द्वितीय और अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। सामूहिक नृत्य फॉक हरियाणवी में के एल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन प्रथम, पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज द्वितीय एवं डी ए वी तृतीय स्थान पर रहा। अनेक प्रतियोगिताओं से भरे इस रंगारंग क्षेत्रीय युवा महोत्सव में ओवरआल ट्रॉफी का विजेता के एल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन रहा और रनर ट्रॉफी अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के नाम रही।
अग्रवाल कॉलेज प्रबंध समिति की तरफ से विजेता टीम को 21000 रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया। इस सुअवसर पर के एल मेहता दयानंद कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मंजू दुआ ने अग्रवाल कॉलेज को रनरअप विजेता बनने पर बधाई दी और कुशल प्रबंध की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हम खुद भी अग्रवाल कॉलेज की इस कार्यशैली से प्रोत्साहित हुए हैं और उन्हें यहां अनेक सुखद अनुभव मिले है जो आगामी भविष्य के लिए निश्चय ही महत्वपूर्ण होंगे।
कार्यक्रम की संगठन सचिव डॉ सुप्रिया ढांडा के कुशल प्रबंधन से और और मंच एक
की संचालक डॉ शिल्पा गोयल एवं मानसी त्यागी, मंच दो की संचालक डॉ शोभना गोयल
एवं डॉ पूजा सैनी, मंच तीन की संचालक डॉ डिम्पल एवं रितिका सहरावत, मंच चार की
संचालक डॉली मंगला एवं डॉ इनायत चौधरी,मंच पांच के संचालक डॉ प्रवीण गुप्ता एवं
मोहिनी वर्मा तथा मंच छह की संचालक पूनम शर्मा एवं शैली मालिक के साथ साथ
अग्रवाल कॉलेज की समस्त प्रबंध समितियों के प्रवक्ताओं , गैर शैक्षणिक विभाग के
कर्मचारियों से सहयोग से इस तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव का समापन
अनेकानेक प्रतियोगिताओं के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
