फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 14 नवम्बर का दिन जो की देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी सिलसिले में यह दिवस आज फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 15 मार्किट फरीदाबाद में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को निशुल्क दवाइया व् फ़िल्टर दिए गए। साथ ही उन बच्चो का जन्मदिन भी मनाया गया जो नवंबर माह में पैदा हुए है।
बच्चो ने केक काट कर जन्मदिन मनाया जों बच्चे आज उपस्तिथ रहे उनमे वंश, अमन, हिमांशु, रॉबिन, राहुल, रितेश, निकिता, कृष्णा, गर्वित, काव्या, वैशाली थे आज संस्था की सहयोगी प्रसिद्ध गायिका जसपिंदर नरूला का भी जन्मदिन था वो भी साथ साथ मनाया गया। जल्द ही जसपिंदर जी फरीदाबाद आकर बच्चो से मिलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोल्डन लायनस क्लब ओल्ड फरीदाबाद के सदस्य व् रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान श्री नीरज चावला का सहयोग रहा अंत में सभी बच्चो के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी जिसका बच्चो ने लुत्फ़ उठाया।
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के प्रधान श्री भगवान बतरा जी ने बताया की बच्चो को दवा से ज्यादा खुश रखना जरुरी है। कार्यक्रम में फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया महासचिव रविंद्र डुडेजा, जे. के. भाटिया, राहुल जी, मीनू जी की गरिमामय उपस्तिथि रही। सभी बच्चों को उपहार समाज सेवक विष्णु सुरेका द्वारा दिए गये जिनको पाकर बच्चे बहुत ही खुश थे
