फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / सैक्टर 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के
साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन पंडित
जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम और समर्पण को याद करते हुए
मनाया जाता है। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन
देना अत्यंत आवश्यक है। उनके इस योगदान को सम्मानित करने के लिए यह दिन बाल दिवस के रूप में
समर्पित किया गया है।
विद्यालय में भी किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस दिन का आनंद
लिया, छात्रों ने स्वरचित कविता,गीत नृत्य, लघु नाटिका प्रस्तुत की, प्राइमरी कक्षा के छात्रों के लिए विशेष
रूप से जीवा “हैज़ गोट टैलेंट” प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने प्रतिभा के
आधार पर नृत्य प्रस्तुत किए, गीत गाए और मिमिक्री भी प्रस्तुत किए। किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए
पिंक ड्रेस स्पेशल का आयोजन किया गया, सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे गुलाबी रंग की सुंदर ड्रेस में नजर आए।
इसके अलावा बच्चों को अनेक प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी करवाईं गई।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने सभी छात्रों को बाल दिवस के अवसर पर
शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता
चौहान, एकेडमिक एंड एक्सिलेंस हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव, प्रमुख संयोजिका सुश्री मिनी जोसेफ ने भी सभी
छात्रों को शुभकामनाएं दी।
