फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / क्रिकगियर कप 7th ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर 13 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 क्वार्टर फाइनल मैच रविंदर फागना भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच विजय यादव क्रिकेट अकादमी और महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने विजय यादव क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन का लक्ष्य दिया । विजय यादव क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सोनित सैनी ने 26 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 21 रन बनाए। महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिव्याम और देवांश ने 3/3 विकेट विनित बघेल ने 8 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट साहिल शर्मा व समीर ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने 28.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर जीत हासिल की।
महारानी किशोरी मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की ओर से अंशुल नागर ने 44 गेंदों पर 3 चौको और 6 छक्को की मदद से 68 रन राम बघोला ने 91 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 29 रन बनाए। विजय यादव क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्र भाटिया ने 7 ओवर में 4 मैडेन 20 रन देकर 2 विकेट युवराज भारद्वाज ने 2 ओवर में 1 मैडेन 4 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंशुल नागर व फाइटर ऑफ द मैच व रुद्र भाटिया को घोषित किया गया।
