फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / एयर फोर्स चौक पर दून प्लस अस्पताल का आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, भाजपा नेता कविन्द्र फागना ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। यह अस्पताल उत्तराखण्ड सरकार में चैयरमैन रहे जवाहर कालोनी निवासी पूरण सिंह डंगवाल के पुत्र मनीष डंगवाल ने खोला है। अस्पताल के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रबंधकों को आम जनता के लिए सस्ता एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने का मशवरा दिया साथी ही उन्होंने इसे आयुष्मान कार्ड के साथ इमपैनल करवाने का भी सुझाव दिया । विधायक धनेश अदलखा ने अपने संबोधन में शुभकामनाएं देते हुए निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा का सुझाव दिया
इस अवसर पर भाजपा नेता डा. कौशल बाठला, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, तिलक राज शर्मा, दिग्पाल रावत, मार्किट कमेटी के प्रधान सुरेन्द्र रावत, सुदेश राणा, गढ़वाल सभा व कुमाऊं सभा के पदाधिकारी व अस्पताल के डाक्टर मौजूद रहे।
