
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / 1st आरपीसीए दिवाली कप 2024 लीग मैच रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच आरपीसीए (RPCA) रैड और आरपीसीए (RPCA) ग्रीन के बीच खेला गया।
इस मैच मे आरपीसीए (RPCA) रैड ने आरपीसीए (RPCA) ग्रीन को 5 विकेट से हराया , यह मैच 30 ओवर का था और आरपीसीए (RPCA) रैड ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। आरपीसीए (RPCA) ग्रीन ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन का लक्ष्य दिया । आरपीसीए (RPCA) ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पुलकित ने 50 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 39 रन कार्तिकेय बिष्ट ने 18 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 21 रन बनाए।आरपीसीए (RPCA) रैड की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितिक, जागृति, सृष्टि शर्मा और अमन पाशा ने 2/2 विकेट यश कुमार ने 6 ओवर में 1 मैडेन 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया ।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आर पी सी ए (RPCA) रैड ने 27.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर जीत हासिल की।आरपीसीए (RPCA) रैड की ओर से अंजली शर्मा ने 48 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 30 रन अमन पाशा ने 17 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 20 रन बनाए। आरपीसीए (RPCA) ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुलकित नागपाल ने 6 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट दीपांशु कुमार ने 6 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किया ।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमन पाशा व फाइटर ऑफ द मैच पुलकित नागपाल को घोषित किया गया।




