
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / इवांका स्पोर्ट्स कप 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच एस एन स्पोर्ट्स क्रिक्रेट अकादमी और डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच मे डबल्यू सी एल क्रिक्रेट अकादमी ने एस एन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और डबल्यू सी एल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। एस एन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 36.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन का लक्ष्य दिया । एस एन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए चैतन्य ने 59 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 37 रन, प्रथम चौधरी ने 42 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। डबल्यू सी एल क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्कर्ष मिश्रा ने 8 ओवर में 1 मैडेन 28 रन देकर 4 विकेट सुशांक शर्मा और आदित्य ने 2/2 विकेट कृष्णा गुप्ता व हरिवंश चौधरी ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डबल्यू सी एल क्रिक्रेट अकादमी ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर जीत हासिल की। डबल्यू सी एल क्रिक्रेट अकादमी की ओर से आदित्य ने 87 गेंदों पर 10 चौको और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाए।
एस एन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरतेज सिंह ने 5 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट, अबरार खान, प्रथम चौधरी और ईशान ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आदित्य व फाइटर ऑफ द मैच गुरतेज सिंह को घोषित किया गया।





