
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा करूणा ने करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रौशन किया । मेडल जीतकर महाविद्यालय पहुंची छात्रा का प्राचार्या एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
प्राचार्या डा. सुनिधि ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर को करनाल के कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ था , जिसमें महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा करूणा ने इस प्रतियोगिता में 200 एवं 400 मीटर इवेंट में हिस्सा लिया था । जिसमें 200 मीटर में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर बलवीर सिंह दहिया ने बताया कि करूणा ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है । यह प्रतियोगिता सा 25 से 29 अक्टूबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होगी । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त होने की प्रबध संभावना है क्योंकि करूणा गत वर्ष स्कूल स्तर पर भी एस.जी.एफ.आई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं । इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने पदक विजेता छात्रा को बधाई दी तथा आने वाली प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामना दी।




