
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री
दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्राचार्य डॉo संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं अभ्यास
गतिविधि का आयोजन किया गया ।
यह गतिविधि एनटीपीसी, फरीदाबाद के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की
देखरेख में आयोजित की गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक – गिरवर सिंह यादव, प्रधान
आरक्षक – यशवीर यादव, आरक्षक – मो. सरताज आलम ने महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को सर्वप्रथम आग
के प्रकार, आग से रोकथाम के उपाय, विभिन्न प्रकार की आग को रोकने के लिए विभिन्न अग्निश्मक यंत्र का
प्रयोग करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।
तदुपरांत महाविद्यालय प्रांगण में एनसीसी कैडेट और अन्य उपस्थित विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल कराई । इसमें प्रत्येक विद्यार्थी ने अग्नि बुझाने वाले यंत्र का स्वयं उपयोग करके आग को बुझाना सीखा l एएनओ डॉo पूजा सैनी, एन. एस.एस. अधिकारी डॉo सुप्रिया ढाँडा, शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉo जगबीर, श्री पवन दलाल की देख रेख में गतिविधि का सफल आयोजन किया गया




