फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बसंती दुर्गा पूजा वसंत ऋतु में मनाई जाती है । बंगाली कैलेंडर के मुताबिक इस बार बसंती दुर्गा पूजा चैत्र की 23 तारीख (अंग्रेजी की अप्रैल 7) से शुरू होकर 27 तारीख (अंग्रेजी की अप्रैल 11) तक चलेगी । यह भारत के अन्य हिस्सों में मनाई जाने वाली दुर्गा पूजा का ही मूल उत्सव है । पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्वप्रथम राजा सूरथ ने मुनि ऋषियों के निर्देश पर वसंत ऋतु में दुर्गा पूजा की थी । शरद ऋतु में दुर्गा पूजा भगवान राम द्वारा की जाती है । भगवान राम रावण को हराने के लिए, देवी की आशीर्वाद लेने के लिए असमय देवी की आवाहन करके उन्हें जगाया था । वर्तमान स्थिति के अनुसार भगवान राम की शारदीय पूजा की लोकप्रियता अधिक है । हालांकि दुर्गा पूजा के सभी अनुष्ठानों को बनाए रखते हुए कई बंगाली परिवारों में बसंती पूजा अभी भी उतनी ही लोकप्रिय है । बसंती पूजा भारत के पूर्वी हिस्सों में प्रसिद्ध है, खासकर बंगाल, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में । हमेशा की तरह इस बार भी फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 अपनी पारम्परिक अंदाज़ में बसंती दुर्गा पूजा पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाने के आयोजन में जुटी हुई है। पश्चिम बंगाल से पारम्परिक मूर्तिकार पांचू गोपाल पल आकर माता रानी के भव्य मूर्ति की निर्माण प्रारम्भ कर दिया था जो अपने अंतिम चरण में है । पूजा के तीन दिवस, सप्तमी (अप्रैल 08), अष्टमी (अप्रैल 09) एवं नवमी (अप्रैल 10) को मंदिर परिसर में माता के दर्शन एवं पूजा आरती के बाद दर्शन करने वाले भक्तों के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था रहेगी जो की इस बार कोविद महामारी के भय को नज़र अंदाज़ न करते हुए बने बनाये पैकेटों में वितरित की जाएगी । मंदिर में दर्शन के लिए भी कोविद के तहत जारी सभी सरकारी दिशा निर्देशों की पालन किया जाएगा । फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 सभी भक्तजनो को अपने इस बसंती दुर्गा पूजा के अनुष्ठान में सहयोग करने एवं भाग लेने के लिए हार्दिक स्वागत करती है । इस मौके पर भारत सेवा आश्रम संघ के प्रचार मंडली श्री प्रितमबरा नंद जी के नेतृत्व में फरीदाबाद कालीबाड़ी में आए हुई है।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
