फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 7.00 बजे से मतदान जारी है, प्रातःकाल से ही मतदाताओं में वोट डालने को लेकर जोश देखने को मिल रहा है, फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा की बात करे तो कॉलोनी हो, सेक्टर हो या फिर गांव हर जगहों के बूथों मतदातओं का भरपूर जोश देखने को मिल रहा है। इस बीच अपने परिवार के साथ मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहाँ वोट डालने पहुंचे वोटर्स में वोट डालने को लेकर जुनून दिखाई दिया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा कि इस बार तिगांव विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा। मैं तिगांव विधानसभा के सभी जागरूक मतदाताओं को नमन करता हूं।







