
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर 16 में सोमवार के दिन एक एकदिवसीय निशुल्क स्वस्थ जाँच शिविर की आयोजन कालीबाड़ी प्रबंधन समिति द्वारा किया गया। यह शिविर एनएचपीसी लिमिटेड, भारत के सबसे बड़े जल विद्युत विकास संगठन द्वारा प्रायोजित & स्थानीय एकॉर्ड हॉस्पिटल के सौजन्य से किया गया। इस दौरान शिविर में एकॉर्ड हॉस्पिटल से आये हुए चिकित्षक श्री बी के उपाध्याय (किडनी रोग विशेषज्ञ) एवं श्री निखिल सचदेवा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं अन्य स्वस्थ कर्मियों ने लगभग सौ मरीजों की मुफ्त परीक्षण किया।
शिविर में कार्डियोलॉजी चिकित्षक, खून में शक्कर, रक्तचाप एवं इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) इत्यादि की भी सुव्यबस्था की गयी थी। विशेषकर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर उपाध्याय के पास लोगो की भीड़ देखने को मिली। इनके अतिरिक्त डॉक्टर राहुल दीक्षित (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉक्टर आस्था गुप्ता (कार्डियोलॉजिस्ट) एवं डॉक्टर नितेश (इंटरनल मेडिसिन) भी शिविर में उपस्थित रहकर आये हुए दर्शनार्थियों को अपनी सेवा प्रदान की। स्वस्थ शिविर सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चली और आस पास के समाज के सभी वर्गों से करीब 96 लोगो ने शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया।
कालीबाड़ी के प्रधान डॉक्टर परंजित भौमिक ने बताया की कालीबाड़ी इस तरह के निशुल्क स्वस्थ शिविर की आयोजन पहले भी विशेषकर प्रत्येक नवरात्री त्यौहार के पूर्व, करती आयी है और भविष्य में भी करती रहेगी। ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देस्य समाज में लोगो को स्वस्थ के प्रति जागरूक करना है। फरीदाबाद कालीबाड़ी अपने शुरूआती दिनों से ही समाज के किसी प्रकार के सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है, और आगे भी इन्हे जरी रखा जायेगा






