
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / सैक्टर-12 स्थित लायर्स चैम्बर्स में हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा को सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट आन रिकॉर्ड बनने पर सुन्दर कांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा. आदिश अग्रवाला ने शिरकत की।
इस मौके पर डा. आदिश अग्रवाला वरिष्ठ अधिवक्ता विकास वर्मा, राजेश खटाना एडवोकेट व मनीष वर्मा एडवोकेट ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। श्री अग्रवाला ने एडवोकेट विकास वर्मा को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर नरवत, सीनियर एडवोकेट आरपी वर्मा, पूर्व प्रधान जेपी अधाना, पूर्व प्रधान राजेश बैंसला, बार एसोसिएशन के महासचिव पवन पाराशर, जोगिंदर यदुवंशी, डीके गौसाई, पूर्व जज बी दिवाकर, पूर्व प्रधान सत्येन्द्र भड़ाना, जिला परिषद अनिल पाराशर, बार काउंसिल के कॉपटिव सदस्य राजेश खटाना एडवोकेट, विक्रम अरूआ, जिला लीगल सैल चेयरमैन मनीष वर्मा एडवोकेट, सतबीर रावत, बार एसोसिएशन उप प्रधान आशीष अरोड़ा, नीरज कुमार, ब्रह्म खटाना, सचिन वर्मा, अनुज गर्ग, बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, बार पदाधिकारी शिखा शर्मा एडवोकेट, निबरास अहमद, नीरज कुमार एडवोकेट, सुखबीर अधाना, प्रदीप परमार, आनंद राजपूत, रितिक खटाना, दिनेश तोमर, एमपी नागर आदि मौजूद थे।





