
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में स्वर्ण और रजत
पदक विजेताओं मनीष नरवाल एवं शुभम वशिष्ठ का भव्य स्वागत किया गया।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री
देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल महाविद्यालय के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश के
संरक्षण में महाविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद संबंधी अनेक
गतिविधियां करवाई जाती हैं। जिसमें महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने
महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजीव
गुप्ता के मार्गदर्शन में पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में मनीष नरवाल ने रजत
पदक एवं शुभम वशिष्ठ ने जर्मनी में आयोजित दूसरे विश्व बधिर शूटिंग
चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल एकल स्पर्धा में कांस्य पदक और 10 मीटर
एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एक बार फिर न केवल
महाविद्यालय का बल्कि पूरे हरियाणा और फरीदाबाद शहर का नाम रोशन किया
है।
मनीष नरवाल इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक टोक्यो पैरा ओलंपिक
में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। इनके अतिरिक्त और कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किये है। शारीरिक शिक्षक डॉ जगबीर सिंह, श्री
नंदकिशोर, श्री मोहित हुड्डा और श्री पवन दलाल इस मौके पर विशेष रूप से
उपस्थित रहे। इस सुअवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों ने भी इन
खिलाड़ियों के आगामी सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत
शुभकामनाएं दी।





