
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आज पूर्व मंत्री व भाजपा के फरीदाबाद विधानसभा से उम्मीदवार श्री विपुल गोयल जी एवं तिगांव से श्री राजेश नागर जी की विशाल नामांकन जनसभा में सम्मिलित रहा।
नामांकन जनसभा में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी, भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री राजकुमार वोहरा जी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी, विधायक श्री नरेन्द्र गुप्ता जी आदि पार्टी के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इतनी विशाल संख्या में पहुँचकर जनता ने बता दिया कि 5 अक्टूबर को फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में कमल खिल रहा है।




