
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / परम श्रद्धेय गुरु जी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी (संस्थापक ओम योग संस्थान ट्रस्ट – भारत,अमेरिका व कनाडा) के पावन सानिध्य में हिंदू सभा के प्रधान श्री मधुसूदन लामा जी ने दीप प्रज्जवलन के साथ , प्रातः काल के विशेष योग सत्र का आरम्भ किया। गुरुजी ने शारीरिक विकारों से मुक्ति पाने के लिए योग अभ्यास में सूक्ष्म क्रियाएं, प्राणायाम व आसन करवाए।
गुरु जी ने बताया कि हम सभी के लिए जीवन का सबसे अमूल्य उपहार हमारा स्वास्थ्य है और उसको हमेशा उत्तम बनाए रखना हमारा दायित्व है। योग सत्र में बहुत संख्या में साधक, साधिकाओ ने भाग लिया। अंत में गुरुजी ने सभी साधकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया तथा आशीर्वाद देते हुए प्रसाद वितरण किया।
ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली फ़रीदाबाद, हरियाणा, भारत के महामंत्री डॉ संदीप योगाचार्य , ने यह जानकारी दी ।





