फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
आर्य समाज / वैदिक कल्चर सेंटर के प्रधान श्री यश कपूर जी ने, यज्ञ के ब्रह्मा परम श्रद्धेय गुरु जी योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी व स्वामी जयंत सरस्वती जी का स्वागत किया।
गुरु जी ने दैनिक यज्ञ के साथ गायत्री मंत्रो से आहुतियां प्रदान कर , गायत्री महायज्ञ किया एवं प्रार्थना की ।
पश्चात गुरूजी योगीराज ओ३मप्रकाश महाराज जी से ध्वजारोहण करवाया साथ में श्री यश कपूर जी, श्री दूदरोथ जी , चौपड़ा जी , डॉ सन्दीप योगाचार्य जी, आदि रहे ।
भारत के 78 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया। जिसमें भारत का तिरंगा ध्वज फहराया गया तथा आए हुए सभी महानुभावों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।सभी ने भारत माता की जय के नारे जोश के साथ लगाए।
