
नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी मम्मियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद में शनिवार को शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें प्राध्यापकों ,छात्राओं एव उनके अभिभावकों द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर मंगल कामनाएं की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डा. सुनिधि ने प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनके अभिभावकों का महाविद्यालय में पहुचने पर आभार प्रकट किया। प्राचार्या ने छात्राओं को महाविद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी के साथ कुछ हिदायतें भी दी। उन्होंने कहा कि सभी छात्राऐं प्रतिदिन महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी के लिए नोटिस बोर्ड को अवश्य प-सजयें, ताकि वे महाविद्यालय चल में रही हर गतिविधि से अवगत रहे। उन्होंने कहा कि जब तक आप महाविद्यालय में शिक्षा के साथ मौज-ंउचयमस्ती का अनुभव नहीं करंेगे, तब तक आप महाविद्यालय से मिलने वाली वास्तविक शिक्षा से वंचित रहेंगे। उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय में मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करने की भी बात कही।
इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर विश्वास रखें तथा उन्हें अपने निर्णय स्वयं लेने की आजादी प्रदान करें । ताकि समय रहते उनमें अच्छे एवं बुरे की सम-हजय विकसित हो सके। छात्राओं के लिए महाविद्यालय में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भागेदारी आवश्यक है, इससे ही उनके सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा विभाग के प्राध्यापक डा. बलराम आर्या ने देशभक्ति गीतों से समा बांधा।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक बलवीर सिंह दहिया, नीलम रानी, डा. प्रारूल राणा, डा. प्रीति रैना ,शालिनी खुराना, डा. रामनिवास, प्रभाकर पांडेय सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।







