जनतंत्र टुडे
पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में 11 मार्च 2022 से 16 मार्च 2022 तक चले छह दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के 5 युवाओं के साथ काउंसलर श्री लवकेश ने भाग लिया l शिविर में युवाओं को समाज में चल रहे संवेदनशील विषयों जैसे एच.आई.वी एड्स, नैतिक मूल्य, प्राथमिक चिकित्सा ,नशा मुक्ति, रक्तदान व सीपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई lशिविर में प्रतिदिन रात्रि में एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता था उन प्रतियोगिताओं में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया,और युवा आकाश (बी.ए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष)ने एकल गान में प्रथम स्थान, समूह गान,व्यंगय रचना में महाविद्यालय के युवाओं आकाश, राजीव, नितिन,रजत व गौरव की टीम ने तृतीय स्थान,लकी स्टार प्रतियोगिता में महाविद्यालय के युवा राजीव(बी.ए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l महाविद्यालय के काउंसलर लवकेश को समन्वय के लिए सर्वश्रेष्ठ काउंसलर की ट्रॉफी से नवाजा गया l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत जी सदैव महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को ऐसे शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं , ताकि छात्र छात्राओं का चहुंमुखी विकास हो सके,और वे समाज सेवा के लिए अग्रसर रहें। प्राचार्य जी महाविद्यालय में भी समय-समय पर जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर व प्राथमिक चिकित्सा व गृह परिचर्या जैसे शिविरों को का आयोजन कराते रहते हैं , ताकि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं समाज सेवा के लिए प्रेरित होते रहे ,क्योंकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत जी का हृदय भी समाज सेवा के भाव से ओतप्रोत रहता है ,और वे स्वयं नर सेवा को ही नारायण सेवा का पथ मानते हैं l प्राचार्य जी ने विजेता युवाओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए युवाओं को आशीर्वाद प्रदान किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस कोर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह व महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्तागण उपस्थित रहे l
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
