फरीदाबाद,जनतंत्र टुडेविद्युत सदन हिसार में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के हेड ऑफिस पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के प्रांतीय महासचिव श्री यशपाल देशवाल की अध्यक्षता में बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर पूर्व में निर्धारित दिए गए मांग पत्र पर काम ना होने पर चीफ एडमिन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें मंच का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी के श्री राजेश शर्मा ने किया डीएचबीवीएन ज़ोन से आए कर्मचारी नेताओं तथा कर्मचारियों ने एकत्रित होकर विद्युत सदन में मौजूद रह कर निगम मैनेजमेंट तथा चीफ एडमिन रजनीश गर्ग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन को करते हुए नारेबाजी की ।
प्रांतीय महासचिव श्री यशपाल देशवाल ने अपने वक्तव्य में बताया कि समय रहते यदि चीफ एडमिन ने कर्मचारियों की लाम्बित पड़ी मुख्य मांगों को जो कि यूनियन के मांग पत्र में पूर्व में दी गई थीं । उन सभी मांगों को समय रहते जल्द से जल्द समाधान कर पूरा नही किया गया तो आगामी आने वाले समय में प्रदेश का बिजली कर्मचारी एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन के झंडे तले मजबूरन चीफ एडमिन रजनीश गर्ग सहित समस्त विद्युत सदन हिसार कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा ।
प्रदेश के वरिष्ठ प्रधान श्री मनोज सैनी ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों के बारे में बताया कि कर्मचारियों की भिन्न-भिन्न पदों की प्रमोशन, वरीयता सूची जारी करवानी, गलत तरीके से जारी किए गए चार्ज शीट रद्द करवाना, नाजायज तबादलों को वापस करना, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करवाना, एच.के.आर.एन. को रद्द करवाना, ये सब एच.एस. ई.बी. वर्कर्स यूनियन की मुख्य मांगे हैं ।
इस मौके पर राजेश शर्मा, राजा श्यामदो, अनिल पहल, लेखराज चौधरी, वीरेंद्र गोयत, विक्रम सांगवान, विनोद शर्मा, सन्तराम लाम्बा, प्रदीप लोरा, सीताराम शर्मा, विकास नेहरा, मुकेश भयाना, दलवीर शोरान, राजेश आसन, बल्लू बामला, राकेश, संदीप, साधुराम, सतेंद्र सहारण, सतीश बुरा, राजेश रायपुरिया और संजय सांगवान तथा एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन के हिसार ज़ोन के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
