
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जिले के गैस्ट टीचर शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा के निवास स्थान पर विरोध प्रर्दशन करते हुए पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विदित हो दस वर्ष पहले 2014 में हरियाणा की भाजपा सरकार ने गैस्ट टीचर को नियमित करने का वायदा किया था कि हरियाणा में सरकार बनते ही गैस्ट टीचर को 2005 से ही नियमित किया जाएगा। यह बात हरियाणा के गैस्ट टीचर को लिखित में भी दी गई। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में भी शामिल किया। अब 10 वर्ष बीतने के बाद भी वायदा अधूरा है। इससे सरकार की कथनी और करनी में दिन-रात का अन्तर नजर आता है।
भाजपा सरकार ने गैस्ट टीचर को कभी पक्का करना, समान व वेतन देना, मैडिकल सुविधा, ग्रेच्यूटी, सेवानिवृति लाभ, गैस्ट टीचर की विधवा को नौकरी ऐसी विभिन्न घोषणाएं की गई जोकि सभी अधूरी हैं। सरकार द्वारा अखबारें में भी अनेकों बार घोषणा की गई, लेकिन सभी खबर घोषणा मात्र रही। हरियाणा सरकार ने गैस्ट टीचर को नियमित करना तो दूर इनके बदले गैस्ट टीचर को आमरन-अनशन जैसे बड़े आंदोलन करने पड़े। जिससे गैस्ट टीचर आज आहत है और सरकार के प्रति आक्रोशित है।
हरियाणा राजकीय अतिथि अध्यापक कमेटी के राज्य कमेटी के सदस्य रघु वत्स ने बताया कि भाजपा सरकार की बार-बार की वादा खिलाफी के कारण प्रदेभर के गैस्ट टीचर ने सभी के मंत्रियों के आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर आज ज्ञापन दिए हैं। इसी क्रम में आज शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा को भी ज्ञापन दिया गया है। अब गैस्ट टीचर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री के शहर करनाल में वादा निभाओ आक्रोश रैली करने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार समय रहते गैस्ट टीचर को नियमित करे, अन्यथा सरकार को गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस अवसर पर जिला संयोजक ईनामी सिंह तेवतिया, पलवल जिला प्रधान चन्द्रवीर कुण्डू, भागीरथ शास्त्री, सुन्दर भड़ाना, वीरेंद्र कुमार, विनोद भाटी, गोपाल शास्त्री, महेन्द्र देशवाल, अनुज, चन्द्रप्रकाश, गोपाल रावत, श्याम राज, रणवीर शास्त्री, रविन्द्र, राज कुमार, हरिश तेवतिया, कुलदीप, बीरपाल नागर, अनील, सतीश रावत, टीकाराम, नीरज, करण, दया रानी, सरला देवी, एकता, मुनेश, अंजू, सुमन, मंजू रानी, इत्यादि गैस्ट टीचर विशेष रूप से उपस्थित रहे







