फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
वृक्षारोपण में नीम ,पीपल एवं बड़ के पेड़ लगाए गए । संस्था के सचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था खेड़ी पुल स्थित श्मशान घाट की देखरेख करती है ।
हाल ही में संस्था द्वारा शमशान घाट में पीएनजी द्वारा शव दहन की व्यवस्था भी की गई है । खेड़ी पुल शमशान घाट पूरे फरीदाबाद का पहला ऐसा शमशान घाट है जहां पर कुत्तों के क्रियाकर्म के लिए भी अलग से प्लेटफॉर्म बनाया गया है । वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशन नागपाल , ब्रह्मानंद शर्मा एवं समुंदर सिंह का विशेष योगदान रहा ।
