
दिनांक – 14 जुलाई, 2024, दिन रविवार को फरीदाबाद के एन. आई. टी. 2 स्थित गेरा समृति भवन में दसवीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कराटे संघ फरीदाबाद के द्वारा किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमीयों के 415 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सर्वाधिक अंकों के आधार पर शिरडी साई बाबा स्कूल के छात्रों ने प्रथम पुस्कार पर अपना कब्जा जमाया।
स्कूल के कोच हरीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता बहुत कठिन थी लेकिन बच्चे ने अपने ढंग से संकल्प के आगे सभी बाधाओं की पार किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। खेल संघ के प्रधान सलमान अली, अमरेश सिंह एवं तकनीकी निर्देशक गंगेश तिवारी ने टीम को पुरस्कार सहित सम्मानित किया। शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने छात्रा-छात्राओं व कोच को बधाई व शुभकामनाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती बीनू शर्मा जी ने सभी बच्चों एवं कोच हरीश शर्मा की बधाई देते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मेडल पाने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक – निर्भय, हर्षिता । रजत पदक – रवि किशन, कशिश, दिव्या, शीतल, गौरव, हिमांशु। कांस्य पाक – आरती, हिमांशी, वर्षा, प्रिंस, शिवा, दिव्या, गुनिशा, टीना, शीतल, शिवम्, प्रशांत, हिमांशु, ललित।




