![IMG-20240708-WA0049[1]](https://jantantratoday.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240708-WA00491.jpg)
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में फरीदाबाद टैलेंट हंट का आयोजन किया। इस अवसर पर फरीदाबाद, गुडगाँव, नॉएडा और पलवल के 315 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। 7 जुलाई को इसका गैंड फाइनल एशियन अस्पताल में आयोजित किया गया। इसमें 57बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। मशहूर म्यूजिशियन मंजीत तंवर, कोमल गौर कत्थक डांसर, ट्विंकल शर्मा कत्थक डांसर और भरत सोलंकी कोरियोग्राफर व् वेस्टर्न डांस टीचर ने बच्चों की प्रतिभा को जज किया । कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ जया देबबर्मन और डॉ चारु दत्त अरोरा ने किया ।

इस अवसर पर एशियन अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरमैन पद्मश्री डॉ. एन.के. पांडे और उनकी अर्धांगिनी श्रीमति पद्मा पांडे, एशियन अस्पताल के डायरेक्टर श्री अनुपम पांडेय, श्रीमती नेहा पांडेय, डॉ. प्रशांत पांडे, डॉ स्मृति पांडे, डॉ पी.एस आहुजा और मार्केटिंग हेड शैलेश झा , कैंसर विभाग के हेड डॉ पुनीत गुप्ता ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
इस प्रतियोगिता में 6 से 8 वर्ष के बच्चों को प्रथम श्रेणी में, 9 से 11वर्ष के बच्चों को दूसरी श्रेणी में, 12 से 15 साल के बच्चों को तीसरी श्रेणी में और 16 से 19 वर्ष के बच्चों को चौथी श्रेणी में रखा गया।
नन्हें प्रतिभागियों ने बड़ी ही सुंदरता से डांस किया और गाना गाया। इसके अलावा अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न संदेश भी दिए। 28 जून और 29 जून 2024 को फरीदाबाद टैलंट हंट के ऑडिशन आयोजित किए गए। बच्चों ने गायन, बॉलीवुड़ स्टाइल, कथक, फोक डांस, हिप-हॉप आदि स्टाइल में डांस, प्रस्तुत किया।इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों ने भी अपनी रुचि दिखाई उन्होंने अपने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया।
एशियन अस्पताल ने बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए यह एक बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया है। एशियन अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरमैन पद्मश्री डॉ. एन.के. पांडे उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों के मन में किसी भी प्रकार का डर घर नहीं रहता और वे अपनी प्रतिभाओं को निसंकोच प्रदर्शित करना सीखते हैं, जिससे वे सफलता के साथ अपना मुकाम हांसिल कर सकें। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
फरीदाबाद टैलेंट हंट में
6-8 वर्ष की श्रेणी में नृत्य में मिशिका कुरूप प्रथम 5000 रूपए पुरस्कार
जन्नत पुनियानी द्वितीय 3000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
गायन – 6-8 वर्ष
रेयांश प्रथम 5000 रूपए पुरस्कार
यशस्वी द्वितीय 3000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
9-11 वर्ष की श्रेणी में नृत्य
राघवी पाठक प्रथम 5000
अमायरा लूथरा द्वतीय 3000
गायन – 9-11 वर्ष
थमन लूथरा प्रथम पुरस्कार 5000
ध्रुव पंडित द्वतीय पुरस्कार 3000
12 -15 वर्ष की श्रेणी में नृत्य
कायरा धमीजा प्रथम पुरस्कार 5000
गुंजन द्वतीय पुरस्कार 3000
गायन – 12 -15 वर्ष
मनोनीत प्रथम पुरस्कार 5000
दिव्याकरण अरोरा द्वतीय पुरस्कार 3000
16 -19 वर्ष की श्रेणी में नृत्य
तनिष्का सिंह प्रथम पुरस्कार 5000
दिशिता डुडेजा द्वतीय पुरस्कार 3000
गायन – 16 -19 वर्ष
नगमा अली प्रथम पुरस्कार 5000
दिव्यांश रात्रा द्वतीय पुरस्कार 3000
इसके अलावा हर श्रेणी में 8 सांत्वना पुरस्कार वितरित किये गए । सभी प्रतिभागियों को पार्टीसिपेशन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।







