
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी (संस्थापक -ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट भारत, अमेरिका व कनाडा) के पावन सानिध्य में THE HINDU SOCIETY OF NORTH CAROLINA RALEIGH, USA. में Musical yoga and Meditation for better living camp का आज शुभारंभ हुआ है.
उससे पूर्व हिंदू सोसायटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के श्रद्धालुओं से गुरु जी की भेंट हुई जिसमें सभी भक्त जनों ने योगीराज गुरुजी के भजन व सत्संग का आनंद लिया, साथ ही गुरु जी ने बताया कि हम एक्यूप्रेशर द्वारा किस प्रकार से स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं।
माता सरोज शर्मा जी ने, पूज्य डॉ जी०डी शर्मा जी ने सभी श्रद्धालुओं को योग में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उन्होंने बताया की योगीराज गुरुजी किस प्रकार संगीत के साथ योग के अभ्यास को करवाते हैं।
गुरु जी के सानिध्य में सभी ने मिलकर आनन्द लिया।







