जनतंत्र टुडे
प्रसिद्ध अखबार दैनिक जागरण द्वारा दिल्ली रोड होटल हाइफन मेरठ में अचीवर्स अवार्ड -2022 के आयोजन किया गया । जिसमें विश्व विख्यात भजन गायक व समाजसेवी स्वामी बुद्धिराजा को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया, इस अवसर पर सुरेन्द्र जी ने कहा की दैनिक जागरण आईनेक्स्ट प्रशंसनीय पहल है, बधाई के पात्र है।समाज मे कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने से समाज के विकास में सहयोग करने वालो की संख्या बढ़ जाएगी। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के रीजनल एडिटोरियल हेड मुकेश कुमार ने बुके से स्वामी बुद्धिराजा जी का स्वागत किया और कहा की स्वामी जी हम आप को सम्मानित करते हुए खुद को गोरणवित महसूस करते है। आप भजनों के द्वारा समाज मे धर्म का प्रचार कर रहे है,ओर जनमानस को राह भी दिखा रहे है और कोरोना महामारी में आप ने समाज के हर वर्ग की मदद की है आप ने ज़रूरतमंदों को राशन और दवाईया, अस्पताल में बेड उपलब्ध कराये, ऑक्सीजन की व्यस्तता की, कोरोना में खुद के परिवार की चिंता ना करते हुऐ तन मन धन से समाज की सेवा की।
इसके बाद स्वामी जी ने कहा की दैनिक जागरण विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को ऐक मंच पर सम्मानित करना प्रशंसनीय है। इस अवसर पर पीएनबी जनरल मैनेजर श्री सुरेंद्र सिंह, वेस्ट यूपी पीएनबी सर्किल हैड नीलेश कुमार, और पंचवटी प्रयोगशाला के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज गोयल भी उपस्थित थे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
