
फरीदबाद ,जनतंत्र टुडे
विशिष्ट रूप से यह कार्यक्रम उन बालक-बालिकाओं के लिए है जो किन्हीं कारणों से अपनी पढ़ाई दसवीं, बारहवीं या ग्रेजुएशन के दौरान छोड़ चुके हैं । इन बच्चों का भी उज्जवल भविष्य हो और इनके लिए भी रोजगार सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए महाविद्यालय प्रयासरत रहे। ये दोनों कोर्सेस वर्तमान समय की मांग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं तथा महाविद्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर लैब, रिटेलर लैब तथा अन्य ढांचागत सुविधाएं इन विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रेरण समारोह के मुख्य वक्ता तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने नए
विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा जीवन की विषमताओं का सामना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहने की सीख दी उन्होंने कहा कि पढ़ाई छोड़ चुके इन छात्रों को समांतर लाया जा सके इनके लिए महाविद्यालय में इनको भाषा एवं संचार कौशल, व्यक्तिगत विकास और कंप्यूटर तथा इंटरनेट की कक्षाएं भी दी जाएंगी तथा विषय में
परंपरागत करने के लिए औद्योगिक ट्रेनिंग के लिए भी भेजा जाएगा। यू.जी.सी. कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी डॉ. के.एल. कौशिक ने बताया कि इन दोनों कोर्स इसका चुनाव फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस निशुल्क कोर्स को पूरा करने पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गण उपस्थित रहे डॉ. डिंपल ने मंच संचालन किया तथा कुमारी पूनम रौतेला ( रिटेल प्रबंधक प्रवक्ता) ने विस्तार से कोर्स के बार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नए पंजीकृत लगभग 80 विद्यार्थियों
ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जोकि जीवन में एक नई पारी शुरू करने के लिए उत्साहित नजर आए । कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
