
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल मे विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस उपलक्ष्य मे एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे इंदिरा गाँधी ओपन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ बोइना रूपीनी शामिल हुई. शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया. साईं धाम मे चल रहे समर कैंप की श्रृंखला मे इस सेमिनार का आयोजन किया गया.
इस सेमिनार मे सरकारी स्कूल ओल्ड फरीदाबाद, सरकारी कन्या बिद्यालय और सरकारी स्कूल सराय ख़्वाजा के छात्र भी शामिल हुए. सेमिनार को सम्बोधित करते हुए डॉ रूपीनी ने बताया कि आज हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित करने की आवश्यकता है. यदि हम ऐसा नहीं करते है तो हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण की सुविधाएं नहीं मिल पायेगी. हमारे संसाधन सीमित है. हमें इनकी उपयोगिता को समझना होगा. साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोती लाल गुप्ता ने अपने सन्देश मे कहा कि पर्यावरण कि सुरक्षा हमे केवल एक दिन नहीं बल्कि साल के 365 दिन करनी चाहिए. हम अपनी धरती माता से सिर्फ लेते ही रहते है. आज समय आ चूका है कि हम प्रदुषण पर नियंत्रण करने के लिए मजबूत कदम उठाये. वृक्षारोपण करें, पानी को बचाये, नदियों को सुरक्षित करें ये सब करने से ही हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ कर सकते है.
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया. जिसमे स्कूली छात्रों ने पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ भी ली. प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया. कार्यक्रम का संचालन आज़ाद शिवम् दीक्षित ने किया. कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के साथ साथ के ए पिल्लई, सी के मिश्रा, रतन मुंशी, शशि बंसल, एन के भाटिया आदि उपस्थित रहे.







