फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भारतीय निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार, डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय, फ़रीदाबाद ने मई महीने में आगामी आम चुनावों के बारे में छात्रों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब ने महाविद्यालय सभागार में एक प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया।इसके बाद एक सत्र का आयोजन भी किया गया जिसके प्रमुख वक्ता हिंदुस्तान टाइम्स से सुभाष शर्मा और अभिषेक शर्मा रहे। इस सत्र में आगामी चुनावों से छात्रों को क्याअपेक्षाएं है इसके बारे में चर्चा की गई।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. विजय वंती, डॉ. अर्चना भाटिया, डॉ. सुनीति आहूजा, डॉ. नरेंद्र दुग्गल, डॉ. जितेंद्र ढुल, अन्य जीआईए और एसएफएस कर्मचारी और विभिन्न विभागों के छात्र उपस्थित रहे।
