फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भक्तों ने खूब नाच गाकर होली के गीतों का आनंद लिया एवं फूलों द्वारा होली खेली । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ।
लोग आपसी वैर भाव भूलकर होली आयोजन का आनंद लेते हैं । कार्यक्रम में प्रधान जतिन गर्ग , पंडित विनय शास्त्री , डॉक्टर नवीन, अनीश, सुधीर मेहता , मुनिराज भांमरी विशेष तौर पर मौजूद थे ।
कार्यक्रम के पश्चात लोगों ने सांई रसोई का प्रसाद ग्रहण किया ।
