
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गणतंत्र दिवस के इस समारोह में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा की की सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और भारत स्काउट गाइड से भारत गाइड की टुकड़ी ने परेड में पार्टिसिपेट किया जिसका नेतृत्व JRC काउंसलर व गाइड कैप्टन सोनिया वे रविंद्र जी ने किया.

भारत गाइड की टुकड़ी की कमान पिंकी कश्यप वह ब्रिगेड की कमान विशाल भारद्वाज ने संभाली दोनों ही टुकड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा ब्रिगेड ने परेड में सेकंड पोजीशन प्राप्त की माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी ने बच्चों की बहुत ही सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया तथा बच्चों को ट्रोफी देकर सम्मानित किया !जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा दहिया ने बच्चों को उनकी जीत की शुभ कामनाए दी व भविष्य मे हर क्षेत्र में ऐसे ही मेहनत करते रहने का संदेश दिया







